पूरी पारदर्शिता के साथ उत्तराखंड में होंगी भर्तियां – सीएम। Uttarakhand24×7livenews

0
dhami__1662522298.jpeg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर साफ किया है कि उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी गड़बड़ियां पाई जा रही हैं जांच के बाद उस पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। सीएम धामी ने युवाओं को आश्वस्त किया है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक पूरी पारदर्शिता नहीं हो जाती और एक अच्छा खाका तैयार नहीं हो जाता। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भर्तियों में धांधली के मामले सामने आने पर युवाओं के साथ ही विपक्ष भी लगातार आंदोलन कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नियम विरुद्ध भर्ती के मामले पर सीएम धामी ने कहा कि सभी लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है और यह मामला अब न्यायालय के अधीन है। सीएम धामी ने कहा कि जो मामला न्यायालय में है उस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed