मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 6 पुलिस थाना एवं 20 पुलिस चौकीयो का उद्घाटन। Uttarakhand24×7livenews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून सचिवालय से उत्तराखंड में एक नई पहल की शुरुआत की है। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर अब नियमित पुलिस को कार्य दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति देते हुए 6 नए पुलिस थानों का शुभारंभ किया। वर्चुअल रूप से किए गए इस कार्यक्रम पर सीएम धामी ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने बहुत पहले ही यह निर्णय ले लिया था…. जिसमे राजश्व पुलिस की जगह नियमित पुलिस की आवश्यकता थी। उसी क्रम में आज 6 नए पुलिस थानों के वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया गया ।
