कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20230209-145413.jpg

देहरादून भाजपा ने आगामी निकाय चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। भाजपा को बूथ स्तर पर और ज्यादा मजबूत बनाने के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में गंगोलीहाट विधानसभा से कांग्रेस के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा का बूथ स्तर पर विस्तार करना इस बात का संकेत है कि भाजपा कांग्रेस की बूथ स्तर पर कमर तोड़ने के लिए तैयारी कर चुकी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कांग्रेस पहले से ही भाजपा की अपेक्षा बूथ स्तर पर काफी कमजोर है ऐसे में बड़ी संख्या में गंगोलीहाट विधानसभा से कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए तमाम युवा नेता आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा को मज़बूत करने का काम काम करेंगे ऐसे में देखना होगा कांग्रेस अपने इस नुकसान की भरपाई आख़िर किस तरह से कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed