जोशीमठ में 68 परिवारों का किया जा रहा विस्थापन, अन्य का चिन्हीकरण जारी। Uttarakhand24×7livenews

0
a0bc593c42aec43db3c9cbd4d413d91d.jpg

देहरादून
जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को लेकर मुख्य सचिव एसएस संधू ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए एक-एक मिनट बहुत महत्त्वपूर्ण है। प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को अविलम्ब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। मुख्य सचिव एसएस संधू द्वारा जोशीमठ आपदा को लेकर हुई बैठक के बाद आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने इसकी मीडिया को जानकारी दी। आपदा सचिव ने कहा कि जोशीमठ में राहत कार्य चल रहे हैं 603 परिवारों का चिन्हीकरण कराया गया है। 68 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा की गई बैठक में ये भी निर्णय लिया गया है कि जोशीमठ के दो होटल्स ‘होटल मलारी’ और ‘माउंट व्यू’ को बेहतर तकनीकों से हटाया जाएगा। सीबीआरआइ की टीम ने जा कर निरीक्षण किया है। घरों में जो दरारें पड़ रही हैं इसकी भी आशंका जताई गई है कि कहीं विद्युत पोल की वजह से ये तो नही हो रहा है। इसके लिए UPCL और PITCUL की टीमें जोशीमठ भेजी गई हैं। प्रत्येक दिन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दिन के 12 बजे मीटिंग होगी और जो भी काम जोशीमठ में चल रहे हैं उनकी समीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed