पीएम की माता स्व. हीराबेन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand24×7livenews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गांधी पार्क में सार्वजनिक श्रद्धांजलि हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीँ सीएम नें अपने सम्बोधन मे कहा की इस दुख की घड़ी मे स्वर्गीय माता जी को हम अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं, जिन्होंन एक ऐसे पुत्र को जन्म दिया जिन्होंने भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ पूरी दुनिया में पहचान बढ़ाने का काम किया है। जहां प्रधानमंत्री जी के लिए यह दुखदाई क्षण है वही पूरे देश और प्रदेश के लिए दुखदायी क्षण है।
