मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ से पहुंचे सचिवालय आपदा केंद्र अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1673100896931.jpg

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ पहुंचकर शहर के भूधसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रभावित लोगों ने सीएम से अपनी बात साझा की। प्रभावितों के साथ सीएम भी भावुक हुए। उसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हेलीपैड से सीधे सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। सीएम धामी ने वहां पर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को सबसे पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं और हर स्तर से निगरानी रखी जा रही है। सीएम धामी ने इसके लिए हाई लेवल की दो कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की भी बात कही है उन्होंने कहा कि एक कमेटी सचिवालय स्तर पर रहेगी और दूसरी कमिश्नर के स्तर पर बनाई जा रही है। वहां पर जो सर्वेक्षण हो रहे हैं और अन्य सभी कार्यों की ये कमेटी निगरानी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed