एक्सपर्ट की टीम पूरे जोशीमठ का निरीक्षण कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand24×7livenews
जोशीमठ मामले में केंद्र के द्वारा गठित टीम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि केंद्र सरकार और जल शक्ति मंत्रालय के संपर्क में राज्य सरकार है केंद्र को इस मामले में पूरी जानकारी दी गई है।
एक्सपर्ट की टीम पूरे जोशीमठ का निरीक्षण कर रही है और इसके निवारण को लेकर भी देश-विदेश के एक्सपर्ट से बात हो रही है केंद्र सरकार ने भरोसा दिया है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में किसी भी तरह की परेशानी में सरकार साथ है और जो भी उपाय हो सकता है उस पर केंद्र द्वारा सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएंगी।
