जनता दरबार लगाकर जिलाधिकारी ने सुनी जनता की शिकायतें करा समाधान। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून प्रत्येक सोमवार की तरह आज भी जिलाधिकारी सोनिका ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया , इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह उनके द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है और इस जनता दरबार के दौरान सभी लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है आज की बात करें तो लगभग 76 शिकायत जिलाधिकारी को प्राप्त हुई हैं जो पानी और जमीन से संबंधित हैं ,साथ ही कुछ शिकायतें ऐसी है कि जिन का मौके पर ही निराकरण किया गया है बाकी शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।
