दिल्ली के होटल मालिक की आत्महत्या मामले पे क्या बोले प्रवक्ता पी एच क्यू जानिए इस खबर से। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221203-191448.jpg

दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी का नाम जुड़ा है। इससे महकमे में खलबली मच गई है। हर ओर चर्चा का माहौल गर्म है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय द्वारा दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा गया है। पुलिस इस आईपीएस अधिकारी का नाम उजागर करना चाहती है ताकि उसके खिलाफ यहां भी जांच कराई जा सके।
पी एच क्यू प्रवक्ता वी मुर्गेश ने बताया कि इस मामले की दिल्ली पुलिस तह तक जांच करें ताकि उस अधिकारी का नाम उजागर हो सके जिसके सरेआम चर्चे हो रहे हैं।

बता दें कि 22 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें पार्टनरशिप के विवाद का जिक्र था। लिखा था कि इस होटल में उत्तराखंड के आईपीएस का हिस्सा है। वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट सील कर दिया था। अब उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी की चर्चा सरकारी महकमे से लेकर शासन तक में आम हो गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed