उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में मानव और वन्य जीव के बीच बढ़ते संघर्ष पर ये क्या बोले वन सचिव । Uttarakhand24×7livenews
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में मानव और वन्य जीव के बीच बढ़ते संघर्ष पर अब वन विभाग के सचिव बचकाना बयान देते नजर आ रहे। वन विभाग के सचिव विजय कुमार यादव की माने तो सर्दियों के मौसम में जंगली जानवर पहाड़ों पर बर्फ गिरने के चलते निचले इलाको में आ जाते है … जिसके बाद मानव और वन्य जीव के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ जाती है । वन सचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि विभाग की तरफ से सभी डीएफओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ-साथ जनता को भी जागरूक करने का काम करें। वन विभाग के सचिव ने कहा कि विभाग के पास जो भी संसाधन है उन्ही सीमित संसाधनों में ही उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है … लेकिन जनता को भी अपना ध्यान स्वयं रखना पड़ेगा । विभागीय सचिव ने कहा कि शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खासी सावधानी बरतने की आवश्यकता है … जिसमें परिजनों को घर के बाहर लाइट लगाने, बच्चों को घर से अकेला बाहर न भेजने और घर के बाहर खाने इत्यादि की वस्तुओं को खुला ना छोड़ने की सलाह दी जा रही है।
