मुख्य सचिव की नसीहत, ईगो छोड़कर पॉजिटिव रहें अधिकारी। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने प्रदेश के अधिकारियों को व्यवहारिक बनने की बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने ईगो को छोड़कर आम जनता के हित के लिए बेहतर कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश के विकास और बेहतरी के लिए मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के प्रयास के लिए सुझाव आते हैं तब हम रूल का हवाला देते हुए ईगो में हम उन्हें NO कर देते हैं।
हमको नो करने की परंपरा से हटकर काम करने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने कहा कि अक्सर बड़े शान से बताते हैं, “मैंने नो कर दिया।” यह एप्रोच सही नहीं है। जब कैबिनेट हमारे सुझावों पर तुरंत स्वीकृति दे देता है और मुख्यमंत्री पॉजिटिव रहते हैं, तो नीतियों को लेकर हम बार बार रूल का हवाला क्यों देते हैं। उसे बदल कर हम नई नीति भी बना सकते हैं।
मुख्य सचिव ने यह भी कहा की हमे फैसले लेने से नहीं डरना चाहिए। जन समस्या को लेकर सजग नहीं है और अपने ईगो को हम हमेशा दर्शाते हैं कई कई फाइलों पर हम मना कर देते हैं रूल का हवाला देते हैं जो कि गलत है।
