देहरादून नगर निगम में चोरी दस्तावेज गायब। Uttarakhand24×7livenews

0
13_02_2021-nigam_21364346.jpg

देहरादून नगर निगम में अक्सर विवाद के मामले आते रहे हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निगम प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। निगम में विवादित जमीनों के फाइल चोरी हो गए हैं। इस मामले में मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि नगर निगम के रिकार्ड रूम से करोड़ों रुपये की प्रापर्टी और विवादित जमीनों की फाइलें गायब होने से हड़कंप मचा है। बीते रोज निगम रिकार्ड रूम के ताले को तोड़कर फाइलों की चोरी की गई है। हालांकि अनुभाग में 8 कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं और 24 घंटे सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी जगह-जगह लगे हुए हैं और चोरी की इस घटना से निगम प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खुल गई है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है और मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर अधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और जांच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed