मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर राज्यस्तरीय मेले में की शिरकत। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221114-WA0020.jpg

चमोली के गौचर में लगने वाला राज्यस्तरीय गौचर औद्योगिक विकास एंव पर्यटन मेला आज से शुरु हो गया है सात दिनों तक चलने वाले इस मेले का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे ।प्रदेश स्तरीय इस मेले का शुभारम्भ करते हुये सीएम धामी ने कहा कि इस तरह के मेलो के माध्यम से जहां मेल जोल बढता है वहीं स्थानीय काश्तकारों अपने उत्पादों की विक्री के लिये एक बेहतर बाजार भी मिलता है इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से आधुनिक दौर चल रहा है ऐसे में अब मेलों के स्वरूप में आधुनिकता लाने की आवश्यकता है ताकि आने वाली युवा पीढी भी इससे जुडी रहे और अपनी और मेलों के माध्यम से अपनी संस्कृति से भी रूबरू हो सके। वहीं सीएम धामी ने गौचर मेले के लिये 10 लाख की घोषणा की साथ और मिनी स्टेडियम गौचर में बनाने की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed