शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221108-WA0075.jpg

देहरादून

देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष एवम् पदाधिकारियो ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है। 25 अगस्त 2022 को गढ़ी कैंट में शहीद दुर्गा मल्ल के 78वें श्रद्धांजलि दिवस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति की ओर से शहीद दुर्गा मल्ला पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की थी। जिसमे गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष एवम् पदाधिकारियों ने मंत्री जोशी से शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध करने की बात कही थी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस विषय पर पत्र लिखकर जानकारी साझा की और शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया। जिसके बाद अब भारत सरकार ने शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया है। जिसके लिए आज गोरखाली सुधार सभा के सभी पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed