Breaking Dehradun UK-7 header HEADLINES Latest news Political Uttarakhand

महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री।uttrakhand24×7livenews

देहरादून :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण बैठक हुई सचिवालय में,

राज्य में संचालित स्पा सेंटरों हेतु महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक ठोस गाइडलाइन्स बनाने के दिये निर्देश,

अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, आगुन्तकों का रिकार्ड रजिस्टर रखे जाने जैसेमुद्दों पर चर्चा हुई,

हर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में महिला सेल गठित किये जाने के नियम का अनिवार्य रूप पालन सुनिश्चित किए जाने हेतुनिर्देश जारी किए गए।,

 सरकारी विभागों केसन्दर्भ में महिला सेल गठन को सम्बन्धित उच्च अधिकारी की एसीआर से जोड़ने की बातकही गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला शिकायतों से सम्बन्धित शी बॉक्सके अधिकाधिक प्रचार-प्रसार पर बल देने की बात कही।

गौरतलब है कि शी बॉक्स (सेक्सुअलहरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) प्रत्येक महिला चाहे वह संगठित क्षेत्र या असंगठित क्षेत्रमें कार्यरत है, को यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित पंजीकरण एवंनिवारण हेतु सिंगल विण्डों सिस्टम की व्यवस्था है।

राज्य में हाल ही में घटित दुभाग्यपूर्ण महिला प्रकरणों पर  मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने इन्हें केस स्टडी के रूप में लेकर गहन अध्ययन कर व्यवस्थाओं मेंप्रभावी सुधार की बात कही।

मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तीकरण के साथ हीसुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही।

उन्होंने महिलाओं हेतु सुरक्षामानकों को व्यवहारिक, प्रभावी तथा ठोस बनाये जाने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *