पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ।

0

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल जिसमें डॉक्टर आर पी रतूड़ी, श्री सी पी सिंह, श्री सुरेश चंद्र सिंह बिष्ट, श्रीमती सुधा पटवाल और श्री सुशील सैनी शामिल थे आज उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज जी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने पंचायत राज मंत्री से मांग की कि उत्तराखंड सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में 2 से अधिक संतान वाले लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। राज्य सरकार उस रोक को हटाकर आदेश लागू होने की तिथि से 9 महीने बाद की कट ऑफ डेट तय करें। जिनका कटऑफ डेट के बाद तीसरी संतान होगी उनको चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए। उससे पहले दो से अधिक संतान वालों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंध न किया जाए। श्री सतपाल महाराज जी ने आम आदमी पार्टी के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed