मसूरी फुटबॉल प्रेमियों का जाना माना “जैकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट” का आज सेंट जॉर्ज कॉलेज में हुआ शुभारंभ ।

0

सेंट जॉर्ज कॉलेज के तत्वाधान में 49वें जैकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मनीष मैठाणी और स्कूल के प्रधानाचार्य जोज़फ एम जोज़फ द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रतियोगिता का पहला मैच सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज के बीच खेला गया…. Jackie Memorial Football Tournament
बताते चलें कि फुटबॉल का महाकुंभ कहे जाने वाले जैकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही है जिसमें मसूरी के साथ ही देहरादून की टीमें भी शामिल है फुटबॉल प्रेमियों को वर्ष भर इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाडी मनीष मैठाणी ने कहा कि फुटबॉल ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी का शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है, उन्होंने कहा कि फुटबॉल हमारा राजकीय खेल है और इसके लिए और कार्य किए जाने की आवश्यकता है ताकि नई प्रतिभाओं को तराशा जा सके। इस मौके पर सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य जोजेफ ए‌म जोजेफ ने कहा कि जैकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता प्रसिद्ध टूर्नामेंट है और खिलाड़ियों को वर्ष भर इस का इंतजार रहता है उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका था लेकिन इस बार कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ इस। प्रतियोगिता में भाग लें। St. George’s College

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed