वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार की पोस्ट का असर, एमडीडीए पहुंचा मौके पर, नोटिस किया चस्पा।

0

वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी साथ ही खानपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक उमेश कुमार की पोस्ट का मात्र 2 घंटे में ही बड़ा असर हुआ है, राजपुर रोड़ के समीप कैनाल रोड़ कि भूमि का वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने जिक्र किया था उस पर एमडीडीए के अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और भूमि से जुड़ी सार्वजनिक सूचना का बोर्ड भी लगाया साथ ही वहां पर हो रहा निर्माण कार्य भी रुकवाया

आपको बता दें कि इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी उमेश कुमार ने त्वरित कार्यवाही ना होने पर कल एमडीडीए कार्यलय के सामने बैठकर धरना देने की घोषणा की थी। जिसके बाद आला अधिकारियों ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही को अंजाम दिया। मगर बड़ा सवाल है कि इतना बड़ा कार्य बिना किसी बड़े नेता या अधिकारी की श्य के बिना कैसे अंजाम दिया गया? इस पर सवाल अभी भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed