मसूरी: में नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने अतिक्रमण अभियान पर खडे किये सवाल, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर बोला हमला ।
मसूरी में नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । उन्होने कहा कि पालिका प्रशासन जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाये जाने के नाम पर गुमराह कर रहा है। जबकि जिला प्रशासन अपना कार्य काफी बेहतर तरीके से कर रहा है जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे है। गीता कुमाई ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर निम्न और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जबकि बड़े होटलों और प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित ही नहीं किया जा रहा है इसको लेकर नगरपालिका के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है परंतु कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बड़े स्तर पर अतिक्रमण को हटाया गया था परंतु कई जगह पर दोबारा अतिक्रमण होने के साथ पालिका के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा अतिक्रमण करवाया गया है, ऐसे में जब एक बार फिर अतिक्रमण पर कार्यवाही हो रही है तब मौखिक रूप् से अतिक्रमण करवाने वाले जनप्रतिनिधि गायब है। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा पूर्व में अतिक्रमण अभियान के दौरान ध्वस्त की गई दुकानों के लोगो को कहा गया था की वह उनको दुकाने बनाकर देगे परन्तु जीरो प्वाइट और किक्रेंग पेट्रोल पंप के पास तो दुकाने बनाई गई उस में एक बडे भ्रष्टाचार को अंजाम देकर अपने खास लोगो को वो दुकानें दे दी गई साथ ही अब वर्तमान में चल रहे अतिक्रमण अभियान के तहत वो ध्वस्त की जा रही है, दुकानों के लोगो को भी एक बार वही झूठा आष्वासन पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के द्वारा दिया जा रहा है कि जिन लोगों की दुकानें हटाई जा रही हैं उनको पालिका दुकान बना कर देगी पर कहां देगी यह किसी को नहीं मालूम है। उन्होने मसूरी की जनता से आग्रह किया कि झूठे आश्वासन में ना आये पालिकाध्यक्ष मात्र वोटो की राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कई लोगों की रसीद काटकर पैसा वसूला गया है परंतु उनको भी अतिक्रमण बताकर हटाया गया है जिस पर पालिका द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर वह पीड़ित लोगो के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी।
