मसूरी: हुसैनगंज में लग रहे मोबाइल टावर का विरोध हुआ तेज, स्थानीय निवासी आंदोलन को हुए मजबूर ।
मसूरी के हुसैनगंज में लग रहे मोबाइल टावर का विरोध स्थानीय निवासी लगातार कर रहे हैं जिसके विरोध में पांच बार मसूरी उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र भी भेजा गया परंतु बावजूद इसके अभी तक कोई भी सुनवाई स्थानीय निवासियों की नहीं हुई, स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस टावर से रेडिएशन होने का खतरा है जिसके चलते उनके बच्चों व बुजुर्गों पर इसका खासा असर पड़ सकता है व् उन्हे भविष्य में गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है,
उप जिलाधिकारी को पांच बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद इसका निर्माण कार्य चोरी छिपे करवाया जा रहा है, स्थानीय निवासियों ने उप जिलाधिकारी से अब अंतिम बार गुहार लगाई है और कहा है कि मोबाइल टावर लगाने की परमिशन को तुरंत निरस्त किया जाए। साथ ही कहा की अगर मोबाइल टावर का निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
