NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं देहरादून सीएम धामी ने किया स्वागत।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इसके पश्चात द्रौपदी मुर्मू राज्य आंदोलनकारियों के शहीद स्मारक भी पहुंची जहां उन्होंने पुष्प अर्पित किए। आगामी 18 तारीख को विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति चुनाव हेतु मतदान होना है जिसके चलते द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा अपने पक्ष में सांसदों से समर्थन जुटाने की कवायद कहा जा सकता है।
