UKD ने बदली अपनी चंदा पॉलिसी, कमेटी की रिपोर्ट आने तक नगद चंदे पर रहेगा प्रतिबंध ।

0

आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महानगर की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि देहरादून में चंदे पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया है चंदे को पारदर्शिता पूर्ण रूप से स्वीकार करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है कमेटी को केंद्रीय पदाधिकारियों के सुझाव एवं समन्वय बनाकर एक ठोस नीति बनाई जाएगी जब तक कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं देगी तब तक चंदे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा सदस्यता अभियान से प्राप्त होने वाले शुल्क को भी नगद रूप में प्राप्त नहीं किया जाएगा इसको केंद्रीय कोष के खाते में डालकर सक्रिय सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे इस अवसर पर दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देहरादून परी क्षेत्र में5000 सक्रिय सदस्य 60 दिन में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर प्रथम सक्रिय प्रमाण पत्र 2021-22के लिए दल के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष माननीय बीडी रतूड़ी जी को प्रमाण पत्र दिया गया माननीय बीडी रतूड़ी जी ने राष्ट्रीय पार्टियों में कार्य कर रहे नौजवानों से अपील और आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय पार्टियों का मोह छोड़कर क्षेत्र के विकास एवं उत्तराखंड बनाने की उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का समर्थन एवं सहयोग करें और आकर इस मंच को मजबूत करें जिससे राष्ट्रीय पार्टियों खोखले अभियान से बचा जा सके इस अवसर पर जिले की कार्यकारी अध्यक्ष किरण रावत ने कहा कि देहरादून के सभी 100 वार्डों में नगर निगम चुनाव में प्रतिभाग किया जाएगा जिसके लिए सभी वार्डों में जाकर वार्ड की कमेटियों का गठन किया जाएगा गत विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल ने जिले की सभी 10 सीटों पर चुनाव में प्रतिभाग किया किंतु संगठनात्मक रूप से मजबूत ना होने के कारण आपेक्षिक परिणाम प्राप्त नहीं हुए सबक लेते हुए दल पूरी ताकत से संगठन बनाने के लिए तैयार है जिसके लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सभी पदाधिकारियों की सहयोग की आवश्यकता है हम सब मिलकर देहरादून में संगठन का परचम लहराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed