संगीता कन्नौजिया उपजिलाधिकारी की ईलाज के दौरान मौत uttrakhand 24×7livenews
बीते 26 अप्रैल को डयूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुई लक्सर की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की लगभग चार माह बाद एम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गई। विगत 4 माह से एम्स ऋषिकेश में स्पाईनल इन्जरी के चलते वेंटिलेटर पर रखी गई उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया का गहन ईलाज चल रहा था। जिसके चलते वीरवार की सुबह संगीता कन्नौजिया ने दम तोड़ दिया। संगीता कन्नौजिया ऋषिकेश की ही रहने वाली है जिनके निधन की खबर फैलते ही तीर्थनगरी ऋषिकेश में शोक की लहर दौड़ गई।
