सावधान लगातार बढ़ रहा है, डेंगू का खतरा अब राजधानी देहरादून में डेंगू के मरीज हुए 48 uklive24×7
एंकर- देहरादून जिले में डेंगू के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय बनाt हुआ है। अब तक देहरादून जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 48 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सितंबर माह में डेंगू का खतरा बरकरार रहेगा, और इसके मामलों में और बढ़ोतरी होगी। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती के मुताबिक बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है और जैसे ही मानसून कमजोर होगा तो डेंगू के के मामले बढ़ने लगेंगे। ऐसे में सितंबर माह में डेंगू का खतरा बना हुआ है और 15 अक्टूबर के बाद डेंगू के मामलों में कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में रोजाना 4 से 5 डेंगू मरीज पाए जा रहे हैं।
डॉक्टर मनोज उप्रेती ने बताया कि स्वास्थ विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी है। डेंगू के बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सवा सौ बेड आरक्षित किए गए हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी और नगर निगम की टीमें संयुक्त रुप से सोर्स रिडक्शन , लारवा साइड और फागिंग अभियान चला रही है। इसके अलावा घरों और प्रतिष्ठानों में लारवा पाए जाने पर नगर निगम को चालान काटने को कहा गया है। हालांकि स्वास्थ विभाग का कहना है कि डेंगू के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं और अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रख रहे हैं ताकि डेंगू को बढ़ने से रोका जा सके।
