पुष्कर सिंह धामी पांच नहीं 15 साल तक खेलेंगे मुख्यमंत्री की पारी : पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1645943960182.jpg

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी पांच साल नहीं पूरे 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। तीरथ ने यह बात उनके आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद कही। उन्होंने कहा कि हम परिवार के लोग हैं।

धामी ने कहा-चुनाव में व्यस्तता के चलते पूर्व में नहीं हो पाई थी मुलाकात 👇

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के पास जाना था। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। स्वाभाविक रूप से विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। तीरथ ने कहा कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आ रहा है। एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अगले 15 साल तक सत्ता पर काबिज होने वाली है।
उन्होंने कहा कि धामी पांच साल ही नहीं अगले 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे। उनके नेतृत्व में हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे । मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का उन पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। विद्यार्थी परिषद के समय से वह उनके संपर्क में रहे हैं। चुनाव में व्यस्तता के चलते उनसे भेंट नहीं हो पाई थी। जब उन्हें पता चला कि वह देहरादून पहुंचे हैं तो उनसे शिष्टाचार भेंट करने आ गए। मुलाकात के दौरान चुनाव के संबंध में जो भी घटनाक्रम रहे, उन पर चर्चा हुई।

सीएम ने फिर कहा पार्टी फोरम पर रखें बात
चुनाव के दौरान भितरघात के लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की शिकायतें पार्टी फोरम पर रखी जानी चाहिए। पार्टी के सभी लोगों को इस बारे में पहले ही कहा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed