योगनगरी पहुंची अंगूरी भाभी ने मां गंगा का लिया आशीवार्द, बीच पर भी की खूब मस्ती, तस्वीरों में देखें ! UK24X7LIVENEWS

0
shubhangi-atre_1645614523.jpeg

फेमस टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुई अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इन दिनों योगनगरी की दिलकश वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं। अभिनेत्री ने शिवपुरी क्षेत्र के एक गंगा बीच पर मस्ती करने के साथ ही फोटो शूट करवाया।

योगनगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध ऋषिकेश अब फिल्मी और टीवी सितारों की ड्रीम डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। शूटिंग से फुर्सत मिलते ही फिल्मी सितारे यहां प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। खासकर यहां के प्रकृतिक गंगा बीच हर किसी का काम मन मोह लेते हैं।

आजकल लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ऋषिकेश में हैं। शुभांगी ने यहां गंगा बीच की फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने ढलते सूरज के बीच परमार्थ निकेतन घाट की शिवमूर्ति की भी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है।

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने परमार्थ निकेतन घाट में पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगे का आशीवार्द लिया। और कुछ देर यहां शांत बैठकर समय बिताया।

परमार्थ निकेतन घाट पर शाम को मां गंगा की आरती देखने वाले श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुटती है। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे भी इसी दौरान पूजा में शामिल हुईं।

शिवपुरी स्थित गंगा बीच पर शुभांगी ने फोटोशूट किया। शुभांगी इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों पर जाकर समय बिता रही हैं ।
शुभांगी यहां किसी फिल्म की शूटिंग या काम के सिलसिले में नहीं आई है। बल्कि वे यहां सिर्फ छुट्टियों पर आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed