चंपावत में बरात की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौके पर मौत । UK24X7LIVENEWS

0
ff475fb6a8923b197740f91ade5d9e9a1b2eb88436e3c61ce7879591b789c4d3.0.jpg

राज्य के चम्पावत जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की भयावह खबर सामने आ रही है जहां सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे जिसमे से 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई । बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा बुडम क्षेत्र में घटित हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर से बारात लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन देर रात सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास एकाएक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में समा गया।

हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू

ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जो अभी भी जारी है। बताया गया है कि गम्भीर रूप से घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है।

घायल :-

01-प्रकाश राम पुत्र हरीश राम, उम्र-28 वर्ष, निवासी पाटी, चम्पावत

02-त्रिलोक राम पुत्र टीका राम, उम्र-42 वर्ष, निवासी ककनई, थाना रीठा, चम्पावत

मृतक :-

01- लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह, उम्र-61 वर्ष, निवासी ककनई, थाना रीठा, चम्पावत

02-केदार सिंह पुत्र दान सिंह, उम्र-62 वर्ष, निवासी उपरोक्त

03-ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह, उम्र-40 वर्ष, निवासी उपरोक्त

04-उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह, उम्र-48 वर्ष, निवासी उपरोक्त

05-हयात सिंह पुत्र दिवान सिंह, उम्र-37 वर्ष, निवासी उपरोक्त

06-पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह, उम्र-55 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, जनपद नैनीताल

07- भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, उम्र-45 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

08- पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, उम्र-50 वर्ष, निवासी ककनई, थाना रीठा, चम्पावत

09-बसन्ती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट, उम्र-35 वर्ष, निवासी चम्पावत

10-नीलावती पत्नी कुंवर सिंह, उम्र-58 वर्ष, निवासी चोरगलिया, जनपद नैनीताल

11-श्याम लाल पुत्र दनी राम, उम्र-50 वर्ष, निवासी डाडा, थाना रीठा

12-विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम, उम्र-48 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

13-हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह, उम्र-15 वर्ष, निवासी उपरोक्त

14-कु0 दिव्यान्शी पुत्र नारायण दत्त भट्ट, उम्र-05 वर्ष, निवासी चम्पावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed