ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261020_200848.jpg

देहरादून के पटेलनगर में खुद को न्यूज प्लेटफॉर्म का संचालक बताकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने अनुज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे थे। पीड़ित ने डरकर 50 हजार रुपये उसके खाते में जमा भी कराए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पटेलनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, डायरी में मोबाइल छिपाने के लिए एक गुप्त चैंबर बनाया गया था। आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के कथित रूप से गुप्त तरीके से बनाए गए वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed