उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले,उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प को करेंगे साकार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261019_133306.jpg

देहरादून स्थित लोकभवन में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देवभूमि की जनता को नमन किया और प्रदेश की सेवा का अवसर देने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक प्रदेश नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का केंद्र है। यह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की पावन भूमि है। यहां आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे अलौकिक स्थल भी हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि होने के साथ-साथ उत्तराखंड वीरभूमि भी है, जहां लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में देश की सेवा कर रहा है। उत्तराखंड विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, उसी संकल्प को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed