ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के निवेश पर सरकार का जवाब। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के निवेश को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों पर सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक एक लाख एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है और इससे जुड़ा पूरा डेटा सरकारी पोर्टल पर सार्वजनिक है।
विनय शंकर पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े उद्योगों के साथ छोटे कारोबारियों का निवेश भी रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि करीब 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश की अगली ग्राउंडिंग की तैयारी है और जल्द ही चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि निवेश से जुड़े किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों और धरातलीय स्थिति का आकलन करना चाहिए।
