क्लेमेंटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260924-WA0141.jpg

देहरादून के क्लेमेंटाउन में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी पति धीरज पंवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी से चल रहे विवाद और तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। 21 सितंबर को काजल की गोली लगने से मौत हुई थी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। घटना की जांच के लिए क्लेमेंटाउन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से 23 सितंबर को आरोपी को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed