मोहब्बेवाला में हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260921-WA0097.jpg

देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसों के कारणों की तकनीकी जांच के साथ सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम जल्द करने के निर्देश दिए।

20 सितंबर को मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 21 सितंबर को राजमार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे पहलुओं की जांच के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र में बड़े साइन बोर्ड लगाने और रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तत्काल कार्ययोजना लागू करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी, प्रशासन, एनएचएआई, आरटीओ और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed