लावारिस बीमार व्यक्ति की मौत के बाद डोईवाला पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260909_192430.jpg

देहरादून एक बीमार व्यक्ति प्यारेलाल उम्र लगभग 55 वर्ष लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में घूमता हुआ पाया गया था तथा अपना नाम बताने के अलावा और कुछ नहीं बता पा रहा था, बीमार होने के कारण उक्त व्यक्ति को इलाज हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया था। दिनांक 04-09-2026 को उक्त व्यक्ति के संबंध में जिला अस्पताल कोरोनेशन से उसकी मृत्यू होने के सम्बन्ध में जरिए डेथ मेमो जानकारी प्राप्त हुई। उक्त व्यक्ति का पता तथा परिजनों की जानकारी नहीं हो पाई थी, जिस कारण शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल कोरोनेशन की मोर्चरी में रखा गया था। शव की शिनाख्त हेतु सभी सार्थक प्रयास किए किए गए किंतु 72 घंटे के पश्चात भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, तत्पश्चात शव के पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न माध्यमो से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के उपरान्त भी शव की शिनाख्त नही होने तथा निर्धारित समयावधि पूर्ण होने व शव-क्षति के दृष्टिगत डोईवाला पुलिस द्वारा दिनाँक 08-09-2026 को मृतक का सम्बन्ध हिन्दू धर्म से होने पर पुलिस टीम द्वारा पूर्ण हिन्दू विधि-विधान के अनुसार शव का लक्खीबाग शमशान घाट पर दाह-संस्कार किया गया। उक्त अज्ञात मृतक के परिजनो की तलाश की जा रही है, मृतक का डीएनए सैम्पल सुरक्षित,संकलित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed