ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260901_203540.png

ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को 16 वर्षीय नाबालिग को मुजफ्फरनगर निवासी सोफियान बहला-फुसलाकर ऋषिकेश के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने 31 अगस्त को मुख्य आरोपी सोफियान को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
जांच में होटल में बिना उचित सत्यापन नाबालिग को ठहराने और घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं देने की बात सामने आई। साथ ही होटल के सीसीटीवी बंद किए जाने के तथ्य भी सामने आए।
इसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और संचालक राहुल अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए संबंधित मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed