बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260901-WA0101.jpg

भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक और झंडा पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और विशाल तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के त्याग और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों को अब देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीर नारियों, वीर माता और वीरता पदक विजेता सूबेदार गोपाल दत्त शर्मा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं, इसलिए सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है। राज्य सरकार सैनिकों, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed