ऋषिकेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत 3 गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस ने संगठित अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी रवि गुप्ता की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी भूमि और पारिवारिक विवादों में लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2016 से 2026 के बीच करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में जगजीत उर्फ जग्गा, प्रणव उर्फ राघव बत्रा और दीपेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने जगजीत की निशानदेही पर उसके घर से “KING OF उत्तराखण्ड” लिखा बोर्ड भी बरामद किया है।
ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
