प्रेमनगर में हुड़दंग पर दून पुलिस की सख्ती, मारपीट और पिस्टल दिखाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रेमनगर में हुड़दंग पर पुलिस की कार्रवाई
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में दून पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी को हटाने को लेकर हुआ था।
पुलिस के अनुसार, झगड़े के दौरान एक आरोपी ने डंडे से हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त डंडा और फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। तीनों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
