भागवत कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260820-WA0062.jpg

देहरादून पुलिस ने भागवत कथा आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पटेलनगर पुलिस ने पंजाब के पटियाला के समाना गैंग के 4 सदस्यों, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं, को हरिद्वार बाईपास रोड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में भागवत कथा के दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब से भागवत कथा आयोजनों की जानकारी जुटाते थे और भजन-कीर्तन में शामिल होकर मौका मिलते ही महिलाओं की चेन काटकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 सोने की चेन, 10 हजार रुपये नकद, चेन काटने वाला कटर और घटना में इस्तेमाल होंडा सिटी कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed