प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, गैंगस्टर ढेर नहीं घायल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260813-WA0017.jpg

स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून में पुलिस का शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन सामने आया है। प्रेमनगर में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने चाय बागान की तरफ से पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिए, इतना ही नहीं फायरिंग में पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सहारनपुर के गैंगस्टर रईस के तौर पर हुई है, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक रईस पिछले करीब दो साल से प्रेमनगर में हुई गोकशी की वारदात में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दोबारा देहरादून में गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। पुलिस से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट तक हटा दी गई थी। मुठभेड़ के बाद मौके से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, चापड़, कुल्हाड़ी, दो छुरी, रस्सी और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस का अभियान जारी है।

हाइलाइट्स:

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

पुलिस टीम पर फायरिंग, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त

जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर रईस घायल

दोनों पैरों में लगी गोली

गोकशी की फिराक में देहरादून आया था आरोपी

साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

तमंचा और गोकशी के औजार बरामद

यूपी-उत्तराखंड में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed