तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, सीएम धामी ने लिया संज्ञान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260810-WA0066.jpg

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में तेज जलप्रवाह के चलते बेली ब्रिज बह गया। घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन से जानकारी ली और राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निचले और नदी किनारे के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया है कि तेज पानी के बहाव में एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग पर मलारी की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से चमोली समेत सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed