भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर, जिला-मंडल अध्यक्षों से CM धामी और महेंद्र भट्ट ने किया संवाद। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260808-WA0015.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को भाजपा के जिला एवं मंडल अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ आगामी महीनों के पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों और अभियानों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश नेतृत्व ने जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिला और मंडल अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं का फीडबैक भी संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचता है।
सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद है।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने अक्टूबर तक के सभी कार्यक्रम तय कर लिए हैं। अब इन कार्यक्रमों को मंडल स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाकर उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला और मंडल अध्यक्षों के साथ इस तरह का संवाद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा पैदा करेगा। साथ ही, संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन, संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed