भाजपा विधायक सुरेश गाड़िया को बदनाम करने की साजिश? आरोपी पुलिस गिरफ्त में। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260805_200827.png

उत्तराखंड के कपकोट से भाजपा विधायक सुरेश गाड़िया को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक तौर पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी जगदीश गोस्वामी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि चुनाव नजदीक आते ही उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। आरोपी जगदीश गोस्वामी पुलिस से बचने के किए अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था. डिजिटल दुष्प्रचार के आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या कहा सुनिए.

आरोप है कि विरोधी उनकी छवि ख़राब करने के उद्देश्य से ऐसी भ्रामक और दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं. ये पूरा मामला राजनीति रूप से प्रेरित बताया जा रहा है. इसमें कई तरह के लोग शामिल हैं. विधायक सुरेश गाड़िया की फोटो वीडियो का इस्तेमाल कर AI और डिपफेक जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर लगातार विधायक सुरेश गड़िया की सामाजिक और राजनीतिक छवि ख़राब करने की कोशिश की जा रही है. विरोधी विधायक के साथ साथ पार्टी की भी छवि ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे पहले विधायक सुरेश गाड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने फर्जी सामग्री, डिपफेक या भ्रामक प्रचार के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों का पर्दाफाश होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट और भ्रामक सामग्री लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में किसी भी वायरल पोस्ट या वीडियो पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है।
फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के अधीन है। जांच पूरी होने और पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि वायरल सामग्री के पीछे कौन लोग थे और उनका उद्देश्य क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed