चरम पर कांवड़ यात्रा: 76 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम। Uttarakhand 24×7 Live news
धर्मनगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक शिवभक्त जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। वहीं, नीलकंठ महादेव में पौने छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि कांवड़ मेले को 22 सुपर ज़ोन में बांटकर 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड के जरिए रूट और पार्किंग की जानकारी दी जा रही है। वहीं, पैदल कांवड़ की ऊंचाई 6 फीट और चौड़ाई 10 फीट से अधिक होने पर कार्रवाई की जाएगी। मानसून को देखते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। अब तक 18 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया है, जबकि खोया-पाया केंद्र ने 20 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया है।
