नाबालिग के कथित अपहरण का चौंकाने वाला खुलासा, बेटी का सौदा करने वाली मां समेत चार गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260803_170936.jpg

देहरादून पुलिस ने नाबालिग युवती के कथित अपहरण मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि पीड़िता की मां ने ही अपनी 15 वर्षीय बेटी का सौदा कर अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने युवती को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले की जांच के दौरान दून पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में पता चला कि पीड़िता की मां ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कराया था। बाद में पूरी रकम नहीं मिलने और पकड़े जाने के डर से उसने अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल रहे हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed