पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260726-WA0061.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल रोड, देहरादून स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट का सार्वजनिक जीवन अत्यंत सरल, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने प्रदेश के विकास और समाज के कल्याण के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। उनके योगदान को सदैव सम्मान और आदर के साथ याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार एवं पूरा प्रदेश शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी स्व. हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed