यूसीएफ में 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति, लंबे इंतजार के बाद मिली नई जिम्मेदारी। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ यूसीएफ के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद सभी ने अपना कार्यभार संभाल लिया और खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक, त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी और सोनी सिंह को प्रबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी वरिष्ठ सहायक एवं सहायक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पदोन्नति मिलने पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री का आभार जताया।
