हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, प्रदेशवासियों से किया वृक्षारोपण का आह्वान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260716_135449.png

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपन आवास पर वृक्षारोपण किया और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों से भी हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हो रहे ‘थीमैटिक वृक्षारोपण अभियान’ से जुड़कर गुणवत्ता युक्त वानिकी व ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दें। और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए आइए, एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक पर्व नहीं है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.. वृक्षारोपण का यह अभियान आज यानी 16 जुलाई से महीने तक जारी रहेगा..जिसमें वृहद स्तर पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed