“जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, चमोली में सीएम धामी का बड़ा संदेश | बद्रीनाथ मंदिर चोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260715-WA0086.jpg

चमोली के गोपेश्वर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की सेवा ही सरकार का धर्म है और प्रशासन हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत चमोली में 13 जनकल्याण शिविर लगाए गए, जिनमें 2500 से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला और 752 शिकायतों में से 683 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
उन्होंने कहा कि जिले में 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। साथ ही चमोली की 42 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है, जिनमें 25 हजार से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, बदरीनाथ मास्टर प्लान और होमस्टे जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास और रोजगार को नई गति दे रही हैं।
बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed