कांवड़ मेला 2026: हाई अलर्ट पर उत्तराखंड पुलिस, डीजीपी ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260715_162441.png

देहरादून कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश दिए।
डीजीपी ने कहा कि पूरे कांवड़ मेला क्षेत्र में ATS, STF, BDS, SDRF और रैपिड रिस्पॉन्स टीम 24 घंटे तैनात रहेंगी। प्रमुख मार्गों, घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी ड्रोन और CCTV के जरिए की जाएगी, जबकि साइबर कमांडो सोशल मीडिया और साइबर स्पेस पर 24×7 नजर रखेंगे।
इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed