सेतु आयोग को यूएसडीएमए की आपदा प्रबंधन एसओपी एवं योजना दस्तावेज सौंपे। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260714_212517.png

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को सचिवालय में सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) द्वारा राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, क्षमता विकास तथा आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मानक संचालन प्रक्रियाएं एसओपी) तैयार की गई हैं। उन्होंने सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बाढ़ प्रबंधन एसओपी, शीत लहर प्रबंधन एसओपी, वायु सेवा अनुरोध एयर रिक्विजिशन एसओपी, आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान की प्रतियां भेंट कीं।

शत्रुघ्न सिंह ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं संस्थागत क्षमता विकास की दिशा में इस प्रकार की योजनाएं और मार्गदर्शी दस्तावेज राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed